DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से बेटियों को मिला सुरक्षित भविष्य

By kadwaghut|24 Dec 2025, 12:06 AM
f X W

रायपुर, बेमेतरा जिले के ग्राम खुड़मुड़ा निवासी केसर निषाद के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आशा की नई किरण बनकर आई है। सीमित आय वाले मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखने वाली केसर निषाद के पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद केसर निषाद ने हमेशा अपने बच्चों को स्वस्थ और बेहतर भविष्य देने का सपना देखा, जिसे शासन की इस योजना ने साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकरण के बाद उन्हें नियमित स्वास्थ्य परामर्श, पोषण संबंधी जानकारी और आवश्यक दवाइयाँ मिलीं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 3 हजार रूपए की पहली और पुत्री के जन्म के बाद 2 हजार रूपए की दूसरी किस्त प्राप्त हुई, जिससे पोषण और स्वास्थ्य देखभाल में सहायता मिली।

दूसरी पुत्री के जन्म पर उन्हें योजना के तहत 6 हजार रूपए एकमुश्त राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने न केवल अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दिया, बल्कि पहली बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता भी खुलवाया। केसर निषाद का कहना है कि पूरक पोषण आहार, टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं ने उन्हें एक जागरूक माँ बनने का आत्मविश्वास दिया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ने उनकी बेटियों के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम हो, किसानों को न हो परेशानी : कलेक्टर कुणाल...

Related Articles

2

Back to top button