छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ग्राम पंचायत पनियाजोब, ठाकुरटोला (को) एवं बेलगांव में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 2 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

By kadwaghut|24 Dec 2025, 7:50 PM
f X W

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पनियाजोब, ठाकुरटोला (को) एवं बेलगांव में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 2 जनवरी 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ में आवेदन आमंत्रित किए गए है। नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक जिले में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउददेशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि, साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वसहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति निर्धारित तिथि तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ में निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित प्रारूप में आवेदन के साथ समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, पंजीयन क्रमांक, कार्यालय, कार्यालय पता, बैंक खाता क्रमांक, बैंक पास बुक की छायाप्रति, बैंक का स्टेटमेंट, बैंक स्टेटमेंट की छायाप्रति, समूह द्वारा किये गये विगत 3 वर्षों में किए गए कार्य का विवरण, समूह की वार्षिक आय, दुकान संचालन हेतु गोदाम का वितरण, समूह द्वारा शपथ पत्र दस्तावेज की आवश्यकता होगी। इस संबंध में अन्य जानकारी कार्यालय खाद्य विभाग डोंगरगढ़ से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins