छत्तीसगढ़

दुःखद हादसा: जशपुर पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद, सीएम ने किया ऐलान

By Admin|03 Sep 2025, 8:41 PM
f X W

रायपुर

जशपुर के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत व कई अन्य के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। साथ ही घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

सीएम साय ने कहा, इस दुखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। ईश्वर से दिवंगतों के आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सीएम ने कहा, जशपुर घटना की पूरी जानकारी है। जिला प्रशासन से बात हुई है। तीन लोगों की मौत और 22 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद SP और कलेक्टर मौके पर मौजूद थे। घायलों के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बिरयानी के लिए चोरी की कोशिश, विरोध करने पर व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या ...

Related Articles

Back to top button