छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह 18 व 19 सितम्बर को

By kadwaghut|09 Sep 2025, 1:46 PM
f X W

जांजगीर जिला मुख्यालय में विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन
    
रायपुर,
 जांजगीर-चांपा जिले में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह 18 एवं 19 सितम्बर 2025 को आयोजित होगा। समारोह की तैयारियों की समीक्षा हेतु कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक ली। यह दो दिवसीय आयोजन शहीद स्मारक परिसर कचहरी चौक और कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में होगा।


समारोह के अंतर्गत बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद परिवारों का सम्मान, प्रतिभा सम्मान, विधिक संगोष्ठी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।


कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में कृषक संगोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें कृषि विशेषज्ञ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, जैविक खेती और फसल चक्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारी में जुटी BJP, स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे पर नजरें

Related Articles

Back to top button