छत्तीसगढ़

CG : सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए सरगुजा जिले से नोडल अधिकारी नियुक्त …

By lokesh sharma|20 Jun 2026, 1:11 PM
f X W

अम्बिकापुर । संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, नवा रायपुर के निर्देशानुसार 22 से 26 जून 2026 तक आयोजित होने वाली सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में सरगुजा जिले से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एन.पी. डहरिया, अंकेक्षक, जिला पंचायत सरगुजा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Advertisement
Advertisement

जारी आदेश के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री, लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद, विधायकगण तथा पद्मविभूषण, पद्मश्री एवं राज्य अथवा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित कलाकारों एवं साहित्यकारों को जिले के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के शिवालयों की पावन भूमि की माटी तथा पवित्र नदी के जल से भरे कलश के साथ यात्रा में सम्मिलित होना है।

नियुक्त नोडल अधिकारी डहरिया को निर्देशित किया गया है कि वे चयनित विशिष्ट जनों से समन्वय स्थापित कर यात्रा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा उन्हें निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप 22 जून 2026 को प्रातः 7 बजे तक रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचाना सुनिश्चित करें।

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर जोड़ना है। सरगुजा जिले से पावन माटी एवं पवित्र जल के साथ होने वाला प्रतिनिधित्व जिले की गौरवशाली धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निजी धार्मिक संस्था के आदेश से नहीं बदल सकता वैवाहिक दर्जा

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins