छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : शराब में नकली लेबल लगाकर किया अवैध बिक्री, गिरोह गिरफ्तार…

By lokesh sharma|19 Dec 2025, 4:07 PM
f X W

राजनांदगांव, मध्यप्रदेश की शराब में छग का नकली लेबल लगाकर अवैध बिक्री करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों से करीब 7 पेटी मध्यप्रदेश की शराब जब्त की है। जिसकी कीमत 40 हजार रुपए के करीब है। वहीं मुख्य आरोपी के मकान से छग के दो अलग-अलग ब्रांड का नकली लेबल व स्टीकर भी जब्त किया गया है।

Advertisement
Advertisement

एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम को डोंगरगढ़ के मुसरा कला गांव में एक आदतन शराब कोचिया के घर में एमपी की बड़ी मात्रा में शराब डंप होने की सूचना मिली। इसके बाद बुधवार रात पुलिस टीम ने मुसरा कला में रहने वाले मुख्य आरोपी बीरबल वर्मा के घर में ​​दबिश दी। जहां बीरबल और उसके सहयोगी चंद्रकांत वर्मा उर्फ सोनू के कब्जे से करीब 7 पेटी एमपी की शराब जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उन्होंने शराब महाराष्ट्र देवरी के रहने वाले बलबीर ​िंसंह भाटिया द्वारा उपलब्ध कराने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बलबीर​​ ​िंसंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

घर में ही शराब का लेबल बदलकर बेचने की तैयारी पुलिस ने बताया कि आरोपी बीरबल वर्मा अपने घर में ही एमपी की शराब में लगे लेबल को गर्म पानी की मदद से बाहर निकालता था। इसके बाद उसमें छग में बिकने वाले शराब ब्रांड का ​नकली लेबल लगाता था। आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में नकली लेबल भी जब्त हुआ है। जिसे आरोपी बलबीर ​िंसंह उपलब्ध कराता था।

READ ALSO  CG : मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से मिला सुराग ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins