छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जर्जर सड़क की मरम्मत पर अधिकारियों की बेरुखी…

By kadwaghut|09 Aug 2026, 12:05 PM
f X W

गंडई पंडरिया , नगर की प्रमुख चौक-चौराहों की जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर स्थानीय प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से आक्रोश गहराता जा रहा है। बार-बार ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बावजूद जब स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को 7 अगस्त को पत्र लिखकर तत्काल सड़क निर्माण व मरम्मत की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि नगर पंचायत गंडई के मुख्य तिरंगा चौक से कवर्धा रोड, खैरागढ़ रोड, टिकरीपारा रोड व पंडरिया रोड के मरम्मत व प्रभारी सब इंजीनियर के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग खैरागढ़ को लिखित पत्र प्रेषित किया गया है। वार्ड 15 के पार्षद दिलीप ओगरे ने नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, वार्ड एक के पार्षद तामेश्वर साहू के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन उच्च अधिकारी के नाम सब इंजीनियर के पास प्रेषित किया गया है। सड़कों की जर्जर स्थिति से व्यापारी, छात्र-छात्राआंे, आमजनों को भारी परेशानी हो रही है।

लापरवाही व उपेक्षा में विगत दो वर्षों से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी लोक निर्माण विभाग के द्वारा मुख्य मार्गों के मरम्मत व संधारण कार्य तक नहीं कराया गया है। संबंधित अधिकारी की निष्क्रियता लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सब इंजीनियर राधेश्याम वर्मा के द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण तक समय-समय पर नहीं किए जाने का आरोप भी लगाया है। नहीं उठाते फोन: गंडई लोक निर्माण विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर राधेश्याम वर्मा की कार्यशैली से परेशान स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया, जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में सड़कों की बदहाली से संबंधित समस्याओं को लेकर जब भी सब इंजीनियर को फोन किया जाता है तो वह फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझते।

READ ALSO  CG : बारिश के बीच आमने सामने भिड़ी, दो युवकों की मौत ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins