DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रामलला दर्शन के लिए 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से अयोध्या रवाना

By kadwaghut|18 Dec 2025, 11:44 PM
f X W

राज्य शासन की ओर से तीर्थ यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं निःशुल्क

रायपुर,

रामलला दर्शन के लिए 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से अयोध्या रवाना
रामलला दर्शन के लिए 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से अयोध्या रवाना
रामलला दर्शन के लिए 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से अयोध्या रवाना
रामलला दर्शन के लिए 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से अयोध्या रवाना

छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत आज राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से भारत गौरव स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन से 850 श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए, जहां उन्हें रामलला के साथ-साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। राज्य शासन ने यात्रियों के लिए आने-जाने, रहने-खाने, रुकने और चिकित्सा जैसी सभी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की हैं।

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, श्रम कल्याण आयोग के अध्यक्ष योगेश दत्त, राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण रवींद्र एवं खूबचन्द पारख ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। अतिथियों ने श्रद्धालुओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और तीर्थयात्रा को  बधाई व शुभकामनाएं दीं।

रामलला दर्शन के लिए 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से अयोध्या रवाना

ट्रेन के दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर तीर्थयात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारा, जिला प्रशासन के अधिकारी, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं आईआरसीटीसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यात्रा में शामिल एक बुजुर्ग श्रद्धालु रामू साहू ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास सराहनीय है। निःशुल्क सुविधाओं के साथ रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन का अवसर मिलना हमारे लिए जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। 

रामलला दर्शन के लिए 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से अयोध्या रवाना

युवा तीर्थयात्री राधा वर्मा ने भावुक होकर कहा कि रामलला दर्शन योजना से हम जैसे सामान्य परिवारों को यह सौभाग्य मिला। स्टेशन पर मिला स्वागत और सभी व्यवस्थाएं देखकर मन प्रसन्न हो गया। यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार की धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण पहल है, जो श्रद्धालुओं को सुगम और सुलभ तीर्थयात्रा का अवसर प्रदान कर रही है।

READ ALSO  CG : 1000 रुपये में बेचते थे चोरी का पंप, ग्रामीणों ने पकड़कर सिखाया सबक ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button