छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ड्राय-डे पर पुलिस की कार्रवाई, 267 पाव अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

By kadwaghut|18 Dec 2025, 8:11 PM
f X W

राजनांदगांव / डोंगरगांव | 18 दिसंबर 2025. ड्राय-डे के अवसर पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ थाना डोंगरगांव पुलिस ने लगातार रेड कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 267 पाव (लगभग साढ़े पांच पेटी) अवैध देशी शराब जब्त की है। इस दौरान एक दुपहिया वाहन स्कूटी जुपिटर भी जप्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 71,300 रुपये आंकी गई है, जबकि कुल 48.600 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सारंग बरमाटे (22 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 08, डोंगरगांव

2. हरिश निर्मलकर (21 वर्ष), निवासी ग्राम सालिक झिटिया, थाना डोंगरगांव

3. जितेंद्र यादव (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03, कोकपुर, थाना डोंगरगांव

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डोंगरगांव श्री दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक आशीर्वाद रहटगावकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कोकपुर, ग्राम आरी एवं डोंगरगांव क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में SI वीरेंद्र मनहर, आरक्षक जितेश साहू, प्रेम कुमार एवं दीपक भोई का उल्लेखनीय योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

READ ALSO  CG : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नवीनीकरण और नवीन आवेदन ...

यह भी पढे़ : Rajnandgaon : गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर पारंपरिक वेशभूषा, शोभायात्रा निकाली गई…

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins