छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दिग्विजय कॉलेज में पीजी प्रवेश को लेकर प्रदर्शन…

By lokesh sharma|03 Aug 2026, 12:00 PM
f X W

दिग्विजय कॉलेज में वन ईयर पीजी और दो वर्षीय पीजी प्रवेश व्यवस्था को लेकर छात्रों का विरोध तेज हो गया है। छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर कॉलेज की सूचना की प्रतियां जलाईं और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े आदेश सार्वजनिक करने की मांग की। प्रवेश प्रक्रिया को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री तथा एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव ने किया।

Advertisement
Advertisement

छात्रों ने आरोप लगाया कि वन ईयर पीजी और दो वर्षीय पीजी में प्रवेश संबंधी प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उनका विरोध वन ईयर पीजी व्यवस्था या उसमें प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से नहीं है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को वन ईयर पीजी में प्रवेश का अधिकार मिलना चाहिए। बिना सार्वजनिक लिखित आदेश या अधिसूचना के दो वर्षीय पीजी की 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित किए जाने की जानकारी दिए जाने से पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आंदोलन को तेज किया जाएगा: कॉलेज ने 27 जुलाई को जारी सूचना में कहा था कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश मिलने के बाद ही पीजी प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद 30 जुलाई की सूचना में आठवें सेमेस्टर उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए वन ईयर पीजी तथा दो वर्षीय पीजी की 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित किए जाने का उल्लेख किया गया। ऐसे में संबंधित आदेश या गाइडलाइन सार्वजनिक की जानी चाहिए। आयुक्त उच्च शिक्षा, कुलपति कार्यालय से आदेश पहुंचा है तो सार्वजनिक करें। वन ईयर पीजी की पात्रता, सीट निर्धारण, प्रवेश प्रक्रिया, आरक्षण व्यवस्था और संचालन संबंधी निर्देश स्पष्ट करें। साथ ही चेतावनी दी कि स्पष्टता नहीं दी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

READ ALSO  झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को सजा-ए-मौत, हाईकोर्ट की मंजूरी तक जेल में रहेंगे; 29 लोगों की गई थी जान
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins