उत्तर प्रदेशराज्‍य

बाढ़ प्रभावितों तक भोजन, दवा और राहत सामग्री पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धताः सीएम योगी

By Admin|03 Sep 2026, 8:51 PM
f X W

लखनऊ

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फर्रुखाबाद और मथुरा के दौरे थे। दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर सेल्फी वीडियो संदेश जारी कर दोनों जनपदों के कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जानने की बात कही।
सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रत्येक जरूरतमंद तक भोजन, दवा और अन्य आवश्यक सामग्री समय पर पहुंचाना डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता है। संकट की इस घड़ी में डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीम करौरी की पावन धरा फर्रुखाबाद को मेरा सादर नमन। आज मैं जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करूंगा। वहां प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जानूंगा, उनकी समस्याओं को सुनूंगा और बाढ़ राहत सामग्री को भी वितरित करूंगा। इस दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करने का भी अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने मथुरा दौरे से पहले भी अपना सेल्फी वीडियो संदेश जारी किया। अपने संदेश की शुरुआत 'राधे-राधे' संबोधन से की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं ब्रज की पावन धरा पर आ रहा हूं। योगेश्वर श्री कृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य और लोक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों और भक्तों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  खरगे की टिप्पणी से बिहार में सियासी बवाल, BJP-JDU ने उठाए सवाल; कांग्रेस अध्यक्ष से माफी की मांग

Related Articles

2

Back to top button