मध्य प्रदेश

नगरीय निकायों में शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा

By Admin|17 Sep 2025, 8:54 PM
f X W

भोपाल 
संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के निर्देश पर प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा शुरू हो गया है। पखवाड़े के दौरान नगरीय निकायों को प्रतिदिन निर्धारित विषयवार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके लिये नगर निगम आयुक्त और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं।

बुधवार 17 सितम्बर को नगरीय निकायों में उन स्थलों का चयन कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया, जहाँ नागरिकों की आवाजाही ज्यादा होती है। इसके अलावा सुलभ कॉम्पलेक्स में प्रबंधकों को सफाई व्यवस्था रखे जाने के लिये आवश्यक निर्देश दिये गये। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान नगरीय निकायों को सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, क्लीन ग्रीन उत्सव, स्वच्छता में भागीदारी बढ़ाये जाने, शहरी क्षेत्र के महिला स्व-सहायता समूह के साथ वर्षा और जल-संरचनाओं की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिये कहा गया है।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राष्ट्रप्रेम, भारतीय ज्ञान परंपरा और आत्मनिर्भरता पर युवाओं से किया संवाद

Related Articles

Back to top button