कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : ठेकेदार ने पूर्व सैनिक को टोल प्लाजा में पार्टनर बनाने के नाम पर दिया धोखा…

By lokesh sharma|13 Dec 2025, 1:00 PM
f X W

कोरबा। पूर्व सैनिक और कारगिल युद्ध में शामिल प्रेमचंद पाण्डेय से एनएचएआई के ठेकेदार विनोद जैन ने 3 करोड़ की ठगी कर ली। पाण्डेय को टोल प्लाजा में पार्टनर बनाने के नाम पर घोखा दिया गया। उन्होंने एनएचएआई कार्यालय के सामने अनशन शुरू किया है। पांडे की मांग है कि कार्रवाई करें। सुभाष ब्लॉक से घंटाघर जाने वाले मार्ग पर विप्र वाटिका के नजदीक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने प्रेमचंद पाण्डेय ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर अनशन शुरू कर दिया है। आरोप है कि ठेकेदार और अधिकारियों के रवैय्ये से तंग आकर उन्हें यह सब करना पड़ा। पाण्डेय ने बताया कि जशपुर जिले को झारखंड से जोड़ने वाले लोदाम सहित कई राज्यों के टोल प्लाजा में रकम निवेश करने के लिए उन्हें विनोद जैन को 3 करोड़ रुपए नगद व चेक से दिए थे।

इस मामले में पूर्व सैनिक प्रेमचंद ने बताया कि बाद में विनोद जैन ने उसे पार्टनर नहीं बनाया और छल किया। अब न वह उसकी रकम वापस कर रहा है। पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी इस मामले में मौन है। डेढ़ दशक सेना को देने वाले प्रेमचंद पाण्डेय ने बताया कि एनएचएआई के हर टोल प्लाजा में व्यापक मनमानी और भ्रष्टाचार है। कर्मचारियों के शोषण के साथ कई गैर कानूनी काम हो रहे है। इसकी जानकारी एनएचएआई के अधिकारियों को है और वे मौन है। प्रेमचंद के इस मामले में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा और नेशनल हाईवे के अधिकारी को पत्र लिखकर ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा है।

READ ALSO  CG : प्रधानमंत्री आवास योजना के अप्रारंभ आवासों पर वसूली कर निरस्तीकरण का प्रस्ताव भेजें ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button