छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 72.29 लाख की लागत के 17 निर्माण कार्य स्वीकृत …

By kadwaghut|11 Jul 2026, 11:35 AM
f X W

राजनांदगांव l राजनांदगांव जिले में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना 2026-27 के तहत 72.29 लाख रुपए की लागत के 17 अधोसंरचना निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। भाजपा जिला मंत्री ऋषिदेव चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से यह स्वीकृति मिली है। स्वीकृत कामों में ग्राम ईरा में पुलिया निर्माण, मनकी में मुक्तिधाम निर्माण, फुलझर में अहाता निर्माण, डिलापहरी में शेड निर्माण, बरगा में गली कांक्रीटीकरण, सुरगी में शेड निर्माण, सुरगी में निर्मला घाट निर्माण, कुम्हालोरी में सीसी रोड निर्माण, भंडारपुर में सीसी रोड निर्माण, आरला में सामुदायिक भवन निर्माण, कोटराभाठा में शेड निर्माण शामिल हैं। कुल 17 काम मंजूर किए हैं। काम पूरे होने पर ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ेंगी।

Advertisement
Advertisement

ऋषिदेव चौधरी ने कहा कि रमन सिंह के कार्यकालों की तरह इस बार भी जिले में विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को जनहितैषी बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा से अभिसरण के तहत पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने जिले के 3 निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दी है। इसमें राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेडेसरा में करीब 18 लाख रुपए की लागत से नया पंचायत भवन बनेगा। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम भैसरा में करीब 18 लाख रुपए की लागत से नया पंचायत भवन बनेगा। बेलगांव, डोंगरगढ़ विकासखंड में 14 लाख रुपए की लागत से उचित मूल्य दुकान का निर्माण कराया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सूने मकान का ताला तोड़कर सोना-चांदी चोरी, 2 नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins