छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

गीता में ज्ञान योग ध्यान योग कर्मयोग भक्तियोग के पालन करने से मनुष्य का कल्याण  हो जाता

By kadwaghut|10 Dec 2025, 9:54 PM
f X W

कार्यालय अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ राजनांदगांव             

Advertisement
Advertisement

          

अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के कार्यालय प्रमुख वैभव निर्वाणी एवं दुर्गा प्रसाद तिवारी ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ग्राम टोला गांव।कोटरा सरार ।के शिव मंदिर में विगत दिनों अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकुमार निर्वाणी प़देश सचिव डोमन दास वैष्णव जिला प्रभारी निखिल वैष्णव आकाश शर्मा एवं विवेक त्रिपाठी के गरिमामय उपस्थिति के मध्य हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में धूम धाम पूर्वक मनाया गया

उक्त अवसर पर अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकुमार निर्वाणी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गीता में ज्ञान योग ध्यान योग कर्मयोग भक्तियोग के पालन करने से मनुष्य का कल्याण  हो जाता है देवकुमार निर्वाणी ने आगे कहा कि सब ग्रंथों का सार वेद है वेदों का सार उपनिषद है उपनिषदों का सार गीता है मोक्ष का मार्ग गीता है गीता ही विश्व का एकमात्र ग्रन्थ जिसकी जयंती विश्व के अनेकों देश में मनाया जाता है

नवनियुक्त जिला संयोजक विवेक त्रिपाठी ने गीता के गुण रहस्यो का वर्णन करते हुए गीता को आत्मसात करने का आव्हान किया आकाश शर्मा ने बताया कि गीता सभी को निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देती हैं  कार्यक्रम में निखिल वैष्णव जिला प्रभारी , ज्ञानेश्वर वैष्णव  डोमन दास ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया अभार प्रदर्शन युगल किशोर वैष्णव द्धारा किया गया कार्यक्रम का संचालन निखिल वैष्णव द्धारा किया गया है  संगठन का विस्तार करने की दृष्टि से रामकुमार वैष्णव , विवेक त्रिपाठी को जिला संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष के पद युगल किशोर वैष्णव को नियुक्त किया गया उक्त मनोनयन पर उपस्थित सदस्यों एवं भक्तजनों ने तालियों के गड़गड़ाहट के मध्य राधे राधे के जय घोष करते हुए भबय स्वागत किया उक्त अवसर पर सभी को गीता वितरण किया गया

READ ALSO  शिक्षक ही शिक्षा के साथ संस्कार दे सकते है अंजय शुक्ला

तत्पश्चात सामुहिक रुप से गीता पाठ कराया गया उक्त अवसर पर सर्वश्री देवकुमार निर्वाणी भोला दास वैष्णव ताऊ राम साहू चुमन लाल साहू आकाश शर्मा ललित कुमार साहू डोमिन साहु राजेन्द्र साहू जयंती सेन देवकी साहु शैलेनद़ी साहू विमला बाई विवेक त्रिपाठी युगल किशोर वैष्णव अमरीका सेन के अलावा बहुत से भक्त जन व ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम के अन्त में भगवतगीता का आरती कर प़साद बाटा गया तदाशय की जानकारी कार्यालय प्रमुख वैभव निर्वाणी एवं दुर्गा प्रसाद तिवारी ने संयुक्त रूप से दी

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins