छत्तीसगढ़सरगुजा जिला

CG : अंडा खाने की लत में ड्रामा, मोबाइल टावर में चढ़ा युवक…

By kadwaghut|02 Aug 2026, 12:52 PM
f X W

सरगुजा। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अंडा खाने को नहीं मिलने से नाराज एक युवक गांव में लगे एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला का है। इसी गांव में रहने रहने वाले शिव शंकर (पिता शुकुल) को रोज अंडा खाने की आदत है।

Advertisement
Advertisement

घटना के दिन जब उसे अंडा नहीं मिला, तो वह गुस्से में आकर टावर पर चढ़ गया। इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण और पुलिस पहुंची। काफी देर तक चली समझाइश और मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। परिजनों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : ट्रेनें कैंसिल होने से 13 और 14 को बढ़ेगी यात्रियों की मुसीबत ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins