छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बड़ी ठगी का मामला, हवाला कारोबारी के कर्मचारी को बनाया निशाना …

By lokesh sharma|14 Apr 2026, 10:43 AM
f X W

रायपुर: राजधानी रायपुर में हवाला नेटवर्क के जाल में फंसाकर 35 लाख रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। इस ठगी का शिकार मुंबई के एक हवाला कारोबारी का कर्मचारी हुआ है। ठगों ने नोट के सीरियल नंबर से भरोसा जीतकर उसे दूसरी जगह बुलाया और VIP रोड पर 35 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना VIP रोड की है। मामले में तेलीबांधा थाना में अपराध दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा थाना में मुंबई के हवाला कारोबारी के कर्मचारी ने अज्ञात ठग के खिलाफ हवाला कारोबार की रकम ट्रांसफर करने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हवाला रकम लेने पहुंचे तीसरी पार्टी ने नोट का गलत नंबर देकर कारोबारी के कर्मचारी को ठगी का शिकार बनाया। जिन मोबाइल नंबरों से संपर्क किया गया था, उन्हें ट्रेस कर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

Advertisement
Advertisement

मुंबई के बांद्रा ईस्ट निवासी करण शर्मा ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, हवाला कारोबारी ने अपने कर्मचारी को एक पार्टी से 35 लाख रुपये लेने भेजा था। इसके बाद उसे दूसरी पार्टी को रकम देने के लिए कहा गया, और फिर दूसरी पार्टी ने तीसरी पार्टी को पैसे देने के निर्देश दिए। तीसरी पार्टी को रकम देने के लिए 20 रुपये के नोट का सीरियल नंबर साझा किया गया था, लेकिन वह नंबर लीक हो गया। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने सीरियल नंबर में फेरबदल कर गलत नंबर बताया और 35 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। रकम देने के बाद कर्मचारी ने 20 रुपये के आधे नोट की फोटो अपने मालिक को भेजी। जब व्हाट्सएप पर दोनों नोटों का मिलान किया गया, तब ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस को आशंका है कि हवाला नेटवर्क से जुड़े लोगों ने ही इस ठगी को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

READ ALSO  CG : राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins