छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : आसमानी गाज की चपेट में आई महिलाएं, 3 की मौत …

By kadwaghut|04 Jun 2026, 12:47 PM
f X W

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदलने लगा है और मौसम विभाग के अनुसार आज (4 जून) से पूरे प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवा (50-60 किमी) और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। हालांकि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं और पिछले 24 घंटों में भी तापमान में विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया, जहां राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में 3 महिलाओं की मौत हुई और दंतेवाड़ा में 12 ग्रामीण इसकी चपेट में आए, बीजापुर और मनेंद्रगढ़ में भी महिलाएं काम के दौरान बिजली गिरने की चपेट में आईं। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। वहीं प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

Related Articles

Back to top button