छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : खेल की सुविधा नहीं, संसाधन की भी कमी…

By lokesh sharma|19 Jun 2026, 11:29 AM
f X W

डोंगरगढ़ , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) डोंगरगढ़ व क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ स्थित स्टेडियम के सुव्यवस्थित संचालन, रखरखाव की मांग को लेकर एसडीएम डोंगरगढ़, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष, कॉलेज प्रबंधन तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Advertisement
Advertisement

बताया गया कि डोंगरगढ़ व आसपास के 25 से अधिक गांवों व नगरों के सैकड़ों विद्यार्थी व खिलाड़ी इस स्टेडियम पर निर्भर हैं, किंतु उचित प्रबंधन, खेल सुविधाओं व आधारभूत संरचनाओं के अभाव के कारण खिलाड़ियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के कई खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण, खेल सामग्री, तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक संसाधन की कमी है।

स्टेडियम प्रबंधन समिति गठन, योग्य प्रशिक्षकों की नियुक्ति, स्टेडियम की आय का खेल विकास में उपयोग, खेल मैदान का उन्नयन, छात्र-छात्राओं के लिए पृथक चेंजिंग रूम व शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, खेल विशेषज्ञों की नियुक्ति, खेल सामग्री, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, नियमित खेल प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविर सहित 10 मांगें रखी।

एसडीएम ने आवश्यक कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर गुलशन चन्द्रवंशी, ओंकार यादव, ओम यादव, साहिल, निकुंज परमार, फलकदीप भाटिया, निखिल ब्राह्मणकर, आकाश साहू, वातुल्य जंघेल,चंदन गवली, कुंभलाल, मधुरिमा, खुश्बू, पूर्णिमा, कल्पना उपस्थित थे।

मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा अभाविप के प्रदेश सहमंत्री व विभाग संयोजक अमन बृज नामदेव ने कहा कि डोंगरगढ़ क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल बेहतर संसाधन एवं सुनियोजित व्यवस्था की है। यदि स्टेडियम का समुचित विकास किया जाता है तो यहां के खिलाड़ी प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सुनील जैन ने भी विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करेंगे।

READ ALSO  भोलापुर - शिकारीमाहका मार्ग में भीषण सडक़ दुर्घटना : स्कॉर्पियो एवं मोटरसाइकिल दुर्घटना में चार की मौत
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins