छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल आएंगे राजनांदगांव, महापौर ने आयोजन स्थल का किया  निरीक्षण ….

By kadwaghut|28 Feb 2026, 10:13 PM
f X W

डोंगरगांव, 01 मार्च। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित कबीरमठ धाम नादिया में कल (01 मार्च) आयोजित अखिल भारतीय सद्गुरु कबीर संत सम्मेलन एवं फाल्गुन महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12 बजे शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन श्री कबीर साहेब मठ ट्रस्ट एवं समस्त ग्रामवासी नादिया के तत्वावधान में किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री के साथ इस भव्य आयोजन में सांसद संतोष पांडे, राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश गांधी, क्षेत्रीय विधायक भोलाराम साहू एवं दलेश्वर साहू भी उपस्थित रहेंगे।

तीन दिवसीय संत सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

कबीरमठ धाम नादिया के धर्माधिकारी सत्येंद्र साहेब एवं सचिव गिरवर दास ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय संत सम्मेलन के प्रथम दिवस सद्गुरु कबीर साहेब की पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। देशभर से आए संत-महात्माओं एवं कबीरपंथी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई है।

मठ के वर्तमान पीठाधीश्वर एवं ट्रस्ट अध्यक्ष नादवंशाचार्य मंगल साहेब ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्संग का लाभ लेने की अपील की है।

तैयारियां पूरी, महापौर ने किया पूर्व निरीक्षण

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक दिन पहले महापौर मधुसूदन यादव डोंगरगांव पहुंचे। उन्होंने आयोजन स्थल एवं हैलिपेड स्थल का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मठ के पदाधिकारियों के साथ आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण उपरांत वे देर शाम राजनांदगांव मुख्यालय लौटे और मीडिया को मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी दी।

READ ALSO  CG : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, बिना अनुमति कोर्ट रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर डालने पर रोक ...

श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश

अखिल भारतीय कबीर संत सम्मेलन केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और संत परंपरा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर भक्ति, संगीत और सत्संग का विशेष वातावरण बना हुआ है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है।

Read Also: Rajnandgaon: आरके नगर चौक पर सड़क हादसा: तीन वाहनों की टक्कर, चालक घायल

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins