छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छ्त्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश राज्य की सरहद पर 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर…

By lokesh sharma|07 Dec 2025, 10:17 AM
f X W

रायपुर । छ्त्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश राज्य की सरहद पर सक्रिय 11 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। मध्य प्रदेश पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। आज CM के सामने आधिकारिक तौर पर सरेंडर करेंगे। इनमें MMC जोन के केबी डिवीजन का हार्डकोर नक्सली कबीर भी शामिल है। ये बस्तर के सुकमा जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि 6 दिसंबर की रात केबी यानी कान्हा-भोरमदेव डिवीजन कमेटी के नक्सली कबीर समेत 11 माओवादी IG के पास पहुंच हथियार डाल दिए हैं। सूत्रों की मानें तो ये नक्सली किसी फॉरेस्ट गार्ड की मदद से जंगल से बाहर निकले और सरेंडर कर दिए हैं। इनके आत्मसमर्पण करने के बाद अब MMC जोन का केबी डिवीजन लगभग खत्म हो जाएगा।

कबीर सुकमा जिले का रहने वाला है। पिछले कई सालों से वो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छ्त्तीसगढ़ इन राज्यों के बॉर्डर इलाके में सक्रिय था। इन तीनों राज्यों में मोस्ट वांटेड है। उस इलाके में हुई ज्यादातर घटनाओं में ये शामिल रहा है। नक्सली कबीर के साथ उसकी टीम के राकेश, समर उर्फ राजू आत्राम, लालसू, शिल्पा, जयशीला, जरीना, सोनी, जानकी, विक्रम नाम के भी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button