मध्य प्रदेश

मैहर में ठगों का नया ड्रामा: पहले बने पुलिस, फिर वीडियो पर ‘पत्रकार’ बनकर बचने की कोशिश

By Admin|22 Mar 2026, 6:26 PM
f X W

सतना

 मैहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां खुद को पुलिसकर्मी बताकर कुछ लोग एक महिला के घर में घुस गए और पैसों की मांग करते हुए उसे धमकाया। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़िता रजनी मुग्धु (निवासी विधि कॉलोनी) ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, शनिवार शाम कुछ लोग खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनके घर में जबरन घुस आए।

मारपीट और उगाही: वीडियो बनते ही बदला आरोपियों का चोला

आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की, पति के साथ मारपीट की और 5 लाख रुपये की मांग की। महिला का कहना है कि जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपियों का रवैया बदल गया। पहले खुद को पुलिस बताने वाले लोग अचानक पत्रकार होने का दावा करने लगे और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

वीडियो रिकॉर्डिंग बनी अहम कड़ी: पुलिस को सौंपे सबूत

पीड़िता ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है, जिसे पुलिस को सौंपा गया है। यह वीडियो अब जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। महिला का कहना है कि आरोपी जाते-जाते यह धमकी भी दे गए कि “हम पुलिस वाले हैं, देख लेंगे।” फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सिंहस्थ-2028 के लिए बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान, सिक्सलेन सड़क से लेकर रेलवे स्टेशनों के विकास तक तैयारी तेज

Related Articles

Back to top button