DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : दिव्यांगजनों के लिए संभाग स्तरीय शिविर 05 एवं 15 अक्टूबर को

By kadwaghut|07 Sep 2026, 5:10 PM
f X W

निःशुल्क बनेंगे कृत्रिम हाथ-पैर
उत्तर बस्तर कांकेर , जिले के ऐसे दिव्यांगजन, जिन्होंने जन्मजात समस्या, दुर्घटना अथवा बीमारी के कारण अपने हाथ या पैर गंवाए हैं, उनके लिए आशा की नई किरण लेकर संभाग स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में दिव्यांगजनों के निःशुल्क  कृत्रिम हाथ-पैर का मापन एवं निर्माण किया जाएगा, जिससे उन्हें दैनिक कार्यों एवं आवागमन में सुविधा मिल सके। 


समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 अक्टूबर को जगदलपुर तथा 15 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में शामिल होने वाले हितग्राही एवं उनके एक सहयोगी को जगदलपुर लाने-ले जाने, भोजन आदि की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क की जाएगी। शिविर में कृत्रिम हाथ-पैर के साथ-साथ छड़ी, व्हीलचेयर एवं ट्राईसाइकिल जैसे सहायक उपकरणों का वितरण तथा मरम्मत भी की जाएगी।

जिन दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर लगाए हुए तीन वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें शिविर में बदलने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त शिविर का लाभ लेने के लिए जिले के इच्छुक दिव्यांगजन पंजीयन के लिए समाज कल्याण विभाग कांकेर अथवा मोबाइल नंबर 94077-37367 पर संपर्क कर सकते हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : किसानों के लिए बड़ी खबर! कांकेर में धान खरीदी की तारीख तय; ₹2441 और ₹2461 मिलेगा MSP ...

Related Articles

2

Back to top button