छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : तीन नाबालिगों ने अंजाम दी चोरी, कबाड़ी दुकान संचालक गिरफ्तार

By kadwaghut|03 Dec 2025, 8:58 AM
f X W

Advertisement
Advertisement

Rajnandgaon: निर्माणधीन मकान से 30 बंडल केबल चोरी, पुलिस ने कबाड़ी संचालक को किया गिरफ्तार

विधि से संघर्षरत बालकों ने अंजाम दिया था चोरी की वारदात

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने एक निर्माणाधीन मकान से बड़े पैमाने पर हुई केबल वायर चोरी का खुलासा करते हुए कबाड़ी संचालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि इस चोरी को तीन विधि से संघर्षरत बालकों ने अंजाम दिया था, जिन्होंने केबल वायर को जलाकर कबाड़ की दुकान में बेचा था।

घटना 21 नवंबर 2025 की रात लगभग 12:30 बजे की है, जब साई दर्शन नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान से 20 से 30 बंडल केबल वायर, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए है, चोरी हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 574/25 धारा 331(4), 317 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई। निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में CCTV फुटेज के आधार पर तीन बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी करना स्वीकार किया।

जांच में सामने आया कि चोरी की गई केबल को जलाकर कबाड़ी दुकान में बेचा गया था। पुलिस ने कबाड़ी संचालक आरोपी सुखदेव पटेल (उम्र 21 वर्ष), निवासी सागरपारा को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जेल दाखिल किया गया।

READ ALSO  CG : माता कौशल्या धाम के कॉटेज के संचालन के लिए तीन बार निविदा, न्यूनतम प्रस्ताव नहीं मिलने से हुई निरस्त …

इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, सउनि मनमोहन साहू, प्रआर दीपक जायसवाल, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, आशीष मानिकपुरी, कुश बघेल, रूपेंद्र वर्मा और राजेश्वर बंदेश्वर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins