छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : पार्किंग की मनमानी पर निगम सख्त: तीन प्रतिष्ठानों की पार्किंग सील ….

By kadwaghut|11 Apr 2026, 1:36 PM
f X W

बिलासपुर । शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है।

Advertisement
Advertisement

अरपा-पार सरकंडा क्षेत्र के जाम की बड़ी वजह बड़े प्रतिष्ठानों द्वारा पार्किंग का गलत उपयोग पाया गया है। पार्किंग स्थल को गोदाम और सर्विसिंग सेंटर में बदलने से सड़क पर वाहन खड़े हो रहे हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत निगम ने डी-मार्ट गेट के पास सड़क की ओर बढ़ाए गए अवैध लोहे के ग्रिल को हटाया।

साथ ही डी-मार्ट प्रबंधन को 48 घंटे के भीतर नक्शे के अनुसार बाउंड्रीवॉल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

नियमों के उल्लंघन पर सरकंडा क्षेत्र के तीन प्रतिष्ठानों—मौसाजी स्वीट्स, पुष्पेंद्र साहू की दुकान और रॉयल स्वीट्स—की पार्किंग को सील कर दिया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  एजुकेशन किट से लेकर विशाल डोम तक, 1500 छात्राओं को मंत्री देवांगन की सौगात

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins