छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG: Instagram पर हुई दोस्ती पड़ी महंगी, महिला ने गंवाए ₹3.24 लाख

By lokesh sharma|28 Jun 2026, 12:04 PM
f X W

रायपुर। राजधानी में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती महिला को लाखों रुपये की चपत लगाकर चली गई। विदेशी गिफ्ट भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने कुशालपुर निवासी 28 वर्षीय महिला से अलग-अलग किश्तों में तीन लाख 23 हजार 998 रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार कुशालपुर स्थित दंतेश्वरी मंदिर के पास रहने वाली रोशनी चतुर्वेदी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब दो वर्ष पहले उनकी पहचान drkhan666 नाम की इंस्टाग्राम आईडी से हुई थी। आरोपित ने पहले दोस्ती की और फिर लगातार चैटिंग करते हुए महिला का मोबाइल नंबर लेकर वॉट्सऐप पर बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान उसने विश्वास जीतने के लिए महिला से उसकी तस्वीरें और वीडियो भी मंगवाए। कुछ समय बाद आरोपित ने महिला को बताया कि वह उसके लिए विदेश से महंगे उपहार भेज रहा है। उसने महिला से घर का पता भी लिया और कहा कि एयरपोर्ट के माध्यम से गिफ्ट उसके घर पहुंच जाएगा।

चार जून को महिला के पास एक अन्य मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट की एक कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि गिफ्ट बहुत महंगा है और उसे छुड़ाने के लिए पहले छह हजार रुपये जमा करने होंगे। आरोपित ने वॉट्सऐप पर क्यूआर कोड भेजा, जिस पर महिला ने ऑनलाइन भुगतान कर दिया। इसके बाद लगातार अलग-अलग बहानों से कस्टम शुल्क, टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज बताकर महिला से कई किश्तों में रकम जमा कराई गई। महिला ने अपने बैंक ऑफ बड़ौदा खाते और च्वाइस सेंटर के माध्यम से चार जून से 20 जून के बीच कुल 3,23,998 रुपये विभिन्न यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपितों के खातों में भेज दिए।

READ ALSO  CG : तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins