छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : संभाग स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया…

By lokesh sharma|01 Dec 2025, 10:44 AM
f X W

राजनांदगांव, संभाग स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में शनिवार को दुर्ग में आयोजित किया गया। इसमें राजनांदगांव की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल सात जिलों की टीमों ने भाग लिया। राजनांदगांव की ओर से महारानी लक्ष्मीबाई आदर्श शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 50 छात्राओं एवं ठाकुर प्यारेलाल विद्यालय के चार छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से आरती सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री, रागिनी कोसरे ने सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री का व्यक्तिगत पुरस्कार प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के पूर्व प्राचार्य चैतराम वर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की स्क्रिप्ट डॉ. खिलेश्वरी साव (व्याख्याता) द्वारा तैयार की गई। पूरे आयोजन के दौरान जिला समन्वयक शोभा श्रीवास्तव, डॉ. खिलेश्वरी साव, संगीता राव, कामिनी साहू, लता रामटेक तथा रामकुमार सलामे द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। संस्था के प्राचार्य ने उपविजेता टीम, सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी शिक्षकों व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई छलांग! नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS का प्रतिष्ठित कैंपस

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins