छत्तीसगढ़

क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी की सुपुत्री एवं भाजपा नेता शिवरतन शर्मा जी के सुपुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

By Admin|30 Nov 2025, 6:16 PM
f X W

रायपुर,

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दो महत्वपूर्ण विवाह समारोहों में भाग लेकर नवविवाहित जोड़ों को भावपूर्ण आशीर्वाद प्रदान किया।

बिलासपुर में अक्षय ऊर्जा अभिकरण अध्यक्ष के सुपुत्री का विवाह
    छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (CREDA) के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी की सुपुत्री के विवाह समारोह में मंत्री श्री अग्रवाल विशिष्ट अतिथि बने। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह पवित्र बंधन प्रेम, समर्पण और आपसी समझ पर टिका हो, जिससे आपका दांपत्य जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो। इस अवसर पर. मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्रीमती शकुंतला सिंह एवं विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित होकर खुशियों में सहभागी बने।

भाटपारा में वरिष्ठ भाजपा नेता के सुपुत्र का विवाह
    भाटपारा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शिवरतन शर्मा जी के सुपुत्र के विवाह समारोह में भी मंत्री श्री अग्रवाल जी ने विवाहित नवदंपती को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने नवदंपती को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन के इस नवीन अध्याय में एक-दूसरे का सहारा बनें, ताकि आपका वैवाहिक जीवन मधुरता और समृद्धि का प्रतीक बने।  श्री किरण सिंह देव जी, कैबिनेट मंत्रीगण एवं अन्य विधायकगण की उपस्थिति ने समारोह को भव्यता प्रदान की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : एक साथ दिखे तीन भालू, माइंस कर्मचारियों में दहशत का माहौल ...

Related Articles

Back to top button