कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : कोरबा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

By lokesh sharma|23 Nov 2025, 10:56 AM
f X W

कोरबा । शहर के मानिकपुर चौकी अंतर्गत अमरैय्यापारा में निवासरत एक नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मानिकपुर पुलिस के मुताबिक मृतका मधु सूर्यवंशी मूलत: जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा गांव की निवासी थी।

उसने एक साल पहले अमरैय्यापारा निवासी अरूण सूर्यवंशी से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद ससुराल में निवासरत थी। परिजन ने उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता देखा। मामला नवविवाहिता को होने पर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को सूचना दी गई। मायके पक्ष के लोगों को भी सूचना देकर बुलाया। परिजन का बयान लेकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : डिप्टी सीएम शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी व अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button