छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG :120 की शराब 250 रुपए में बेचने पर युवक की हत्या…

By kadwaghut|29 Nov 2025, 4:31 PM
f X W

बिलासपुर। बिलासपुर में 120 की शराब 250 रुपए में बेचने पर युवक की हत्या करने वाला आरोपी बिहार से पकड़ाया है। घटना 2 महीने पहले की है। वारदात के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे बिहार से गिरफ्तार किया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। बता दें कि अवैध शराब बेचने वाले बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर दिया था। हमलावरों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे युवक भागकर अपनी जान बचाई थी।

दरअसल, सिटी कोतवाली क्षेत्र के करबला निवासी किशन यादव (19) 12 अक्टूबर की रात दयालबंद निवासी अपने दोस्त साहिल सोनकर के साथ लुतरा उर्स देखने गया था। कार्यक्रम से लौटते समय, करीब तीन बजे दोनों युवक शहर लौटे। इस दौरान साहिल ने शराब पीने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों युवक ब्लैक में शराब खरीदने के लिए तिफरा सब्जी मंडी स्थित एक शराब दुकान के पास पहुंचे। साहिल साहू मौके पर अवैध रूप से शराब बेच रहा था।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  25 से 29 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

Related Articles

Back to top button