छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार …

By lokesh sharma|30 Apr 2026, 12:31 PM
f X W

बेमेतरा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 250 पाव देशी मसाला मदिरा बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 25 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर बेमेतरा प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन, जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद के मार्गदर्शन में की गई। विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पौंसरी–बालसमुंद रोड पर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान एक दोपहिया वाहन को रोका गया।

Advertisement
Advertisement

जिसकी तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में देशी मदिरा बरामद हुई। जांच में यह भी पाया गया कि वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिद बंजारे (20 वर्ष), निवासी भालूपान, थाना चंदनू, जिला बेमेतरा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से कुल 250 पाव देशी मसाला मदिरा, यानी लगभग 45 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। इसके साथ ही परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। इस प्रकार कुल जब्ती की कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी गई है। आबकारी विभाग ने मौके पर जब्त शराब को विधिवत सीलबंद कर अपने कब्जे में लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1)(क) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती मामला दर्ज किया गया है।

इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और आबकारी टीम संयुक्त रूप से अभियान चला रही है ताकि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाई जा सके। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के धारण, संग्रहण या विक्रय की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

READ ALSO  CG : बिलासपुर बवाल में पुलिस का शिकंजा, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins