छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भाजपा की अंदरूनी कलह पर चर्चाएं तेज — सांसद संतोष पांडे की अनदेखी बनी सियासी चर्चा का विषय…

By lokesh sharma|08 Nov 2025, 10:41 AM
f X W

राजनांदगांव । भाजपा के कद्दावर नेता और सांसद संतोष पांडे को लेकर इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि सांसद बनने के बाद से ही वे कुछ स्थानीय नेताओं की आंखों में खटक रहे हैं। राजनीतिक मतभेद इस हद तक बढ़ गए हैं कि कई बार उन्हें कार्यक्रमों से दूर रखने की कोशिशें की जाती हैं।

Advertisement
Advertisement

हाल ही में उपराष्ट्रपति के राजनांदगांव आगमन के दौरान आयोजित सरकारी कार्यक्रम में यह विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। कार्यक्रम के सरकारी कार्ड में तो सांसद का नाम नहीं था, लेकिन चर्चा तब और बढ़ गई जब शहरभर में लगे होर्डिंग्स से भी उनका फोटो गायब पाया गया। इसे लेकर अब शहर और जिले में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।

राजनीतिक गलियारों में यह भी कहा जा रहा है कि कुछ लोग सांसद संतोष पांडे के बढ़ते प्रभाव से असहज महसूस कर रहे हैं। कई कार्यकर्ता यह तक कह रहे हैं कि “हम तो टिकट कटवाने में लगे थे, लेकिन उन्हें दोबारा टिकट कैसे मिल गया।” सूत्रों के अनुसार, पार्टी संगठन में उनकी पकड़ और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता के कारण ही उन्हें दोबारा टिकट मिला और वे जीत भी गए।

अब लगातार दो-तीन कार्यक्रमों में उनका नाम या तस्वीर गायब रहने से भाजपा की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। आमजन और कार्यकर्ताओं के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर पार्टी के भीतर ऐसा माहौल क्यों बन रहा है, जहां अपने ही नेता की अनदेखी की जा रही है।

READ ALSO  CG : सुशीला यादव हुई आत्मनिर्भर, खोली स्वयं की दुकान…

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि यह घटनाक्रम भाजपा की आंतरिक राजनीति में गहराते मतभेदों की ओर संकेत करता है, जिसका असर आने वाले समय में पार्टी के संगठनात्मक माहौल पर भी पड़ सकता है।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins