छत्तीसगढ़

CG : पीएम सूर्य घर योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई : कलेक्टर…

By kadwaghut|27 Nov 2025, 11:03 AM
f X W

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैंकर्स, वेंडर, विद्युत अधिकारी और पंचायत सीईओ का सयुंक्त बैठक लिया। उन्होंने बिंदुवार जिले के सभी ब्लॉक के बैंकर्स, वेंडर की जानकारी लेकर लक्ष्य के विरुद्ध धीमी गति के कार्य पर नाराजगी जाहिर करते हुए वेंडर और कार्यपालन अभियंता विद्युत को फटकार लगाया। जिले में 900 रजिस्ट्रेशन के विरुद्ध 120 इंसटालेशन धीमी प्रगति पर, अब कलेक्टर ने बैंकर्स और वेंडर को लक्ष्य में 100 – 100 के विरुद्ध 10 दिनों में 20 हितग्राही के आवेदन का शीघ्र निराकरण करने और बार बार आपत्ति नहीं लगाने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर ने प्रत्येक वेंडर को प्राप्त आवेदन से लेकर हितग्राही के घर, दुकान आदि में इंस्टालेशन की प्रगति का समीक्षा किया। इसी प्रकार बैंकर्स द्वारा दिए गए सुझाव को सुनकर कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर योजना से जुड़े सभी अधिकारियो को कहा कि यह केंद्र और राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इससे हितग्राहियों को बिजली बिल से राहत के साथ साथ अनुदान भी दिया जा रहा है। कलेक्टर ने समाज के आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को प्राथमिकता के साथ हितग्राही बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ साथ यह योजना लोन पर भी उपलब्ध है। लोन में भी अनुदान की राशि हितग्राहियों को ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा।बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वें, सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, कार्यपालन अभियंता विद्युत, डिप्टी कलेक्टर मधु गवेल, जिला नोडल अधिकारी लीड बैंक, बैंकर्स, वेंडर आदि उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : जिला अस्पताल के परिसर से जल निकासी करने प्लानिंग…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins