छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गौधाम संचालन हेतु 24 सितम्बर तक रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित

By kadwaghut|15 Sep 2025, 9:26 PM
f X W

राजनांदगांव। गौधाम संचालन के लिए 24 सितम्बर 2025 तक रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। गौधाम संचालन हेतु इच्छुक संस्थाएं निर्धारित तिथि तक निर्धारित प्रपत्र-7 में आवेदन पत्र कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें पशुधन विकास विभाग राजनांदगांव में प्रस्तुत कर सकते है। गौधाम में निराश्रित, घुमंतु गौवंशीय पशुओं तथा गृह विभाग द्वारा कृषिक पशु परीक्षण अधिनियम व छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण नियम अंतर्गत जप्त गौवंशीय पशुओं को ही विस्थापित किया जाएगा। गौधाम स्थापना हेतु भूमि, गौधाम का उद्देश्य कियान्वयन नियंत्रण, अनुश्रवण एवं अनुशीलन, गौधाम संचालन हेतु पात्र संस्थायें, गौधाम के संचालन हेतु पात्रता एवं कार्यकाल, गौधाम संचालन हेतु चयनित संस्था का दायित्व, गौधाम हेतु मानव संसाधन, योजना का वित्त पोषण एवं शास्ति की जानकारी जमा करने का स्थान सहित अन्य विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय के 100 बिस्तर मातृशिशु अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का हो रहा सुरक्षित रूप से प्रसव

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही: ब्लिंकिट के पनीर में मानक से अधिक लेड, दो डेयरियों का दूध भी अमानक…

Related Articles

Back to top button