Uncategorized

मानव मंदिर चौक में चाकूबाजी, मेडिकल दुकान में घुसकर युवक पर हमला

By kadwaghut|26 Nov 2025, 11:26 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव/संस्कारधानी।
शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानव मंदिर चौक स्थित लक्ष्मी मेडिकल के अंदर एक अज्ञात हमलावर ने अचानक घुसकर एक युवक पर चाकू से वार कर दिया। घायल युवक गांधी चौक का निवासी बताया जा रहा है।

हमले के बाद युवक लहूलुहान हो गया, जिसे तत्काल आसपास मौजूद लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दुकान से सुराग और आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर हमलावर की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है तथा लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : टीईटी की अनिवार्यता उचित नहीं है : अनीस…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins