कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से बेकाबू होकर टकराया, चालक गंभीर रूप से घायल …

By lokesh sharma|07 Dec 2025, 3:49 PM
f X W

कोरबा। जिले के पसान थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सुबह एक सड़क हादसे में वन विभाग के पसान रेंजर मनीष सिंह और उनके चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से बेकाबू होकर टकरा गया। यह हादसा तब हुआ जब रेंजर मनीष सिंह और चालक पिपरिया क्षेत्र में हाथी आने की सूचना पर मौके पर गए थे।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने और उनके साथ छेड़छाड़ न करने की सलाह दी थी। हाथी मित्र दल ने हाथियों पर नजर रखी और उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने के बाद रेंजर और चालक कार्यालय लौट रहे थे। वापसी के दौरान ही उनका वाहन बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रेंजर मनीष के सीने और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चालक को भी चोटें लगी हैं। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रेंजर को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हाथियों के इस झुंड में एक शिशु हाथी भी शामिल है, जिसके कारण वे अधिक आक्रामक हैं। ये हाथी लगातार क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रतजग्गा करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  माइनिंग से मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की राह पर छत्तीसगढ़, हाई-वैल्यू इंडस्ट्री पर सरकार का जोर

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins