छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अम्बिकापुर प्रवास को लेकर तैयारियां शुरू

By lokesh sharma|10 Nov 2025, 4:44 PM
f X W

तैयारियों का कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

Advertisement
Advertisement

रायपुर , राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 20 नवम्बर 2025 को अम्बिकापुर आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। वे भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। यह आयोजन अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में संपन्न होगा, जहां छत्तीसगढ़ तथा सरगुजा संभाग के जनजातीय समुदायों की भागीदारी रहेगी।

अंबिकापुर कलेक्टर विलास भोसकर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इसमें डोम व्यवस्था, पंडाल निर्माण, बैठक एवं पार्किंग प्रबंध, आगमन व निकासी मार्ग, वीआईपी और अतिथि कक्ष, मैदान की सफाई, पेयजल उपलब्धता, सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण के कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया।

अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिम्मेदार अधिकारियों को परस्पर समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाओं को भली-भांति सुनिश्चित करने कहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins