Uncategorized

CG : अवैध रूप से भंडारित 450 कट्टा धान जब्त

By kadwaghut|23 Nov 2025, 11:39 PM
f X W

राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई

रायपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत महासमुंद जिले के विकासखंड सरायपाली के ग्राम बलोदा में एसडीएम सरायपाली के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग एवं मंडी प्रबंधन की संयुक्त टीम द्वारा 450 कट्टा धान जब्त किया है। जब्त धान टिकेश्वर साहू के गोदाम में बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। जांच टीम ने गोदाम को सील कर दिया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए जांच-पड़ताल की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Diwali Special Recipe : दिवाली पर बनाएं बेसन-आटे का टेस्टी नाश्ता ...

Related Articles

Back to top button