छत्तीसगढ़

अवैध रूप से भंडारित 75 बोरी धान जब्त

By Admin|22 Nov 2025, 8:06 PM
f X W

रायपुर,

Advertisement
Advertisement

 प्रदेश  में धान खरीदी अब लय में आ गई है। लगभग सभी उपार्जन केन्द्र खुल गए हैं। किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने आने लगे हैं। इस बीच कोचिया और दलालनुमा व्यापारी भी अनुचित लाभ के लिए धान खपाने के प्रयास  शुरू कर दिए हैं। इनके मंसूबों पर पानी फेरने के लिए के  लिए कड़ी  कार्रवाई  ki जा रही है। इसी कड़ी  में बिलासपुर जिले के चकरभाठा में  व्यापारी सुरेश पंजवानी धान वाला के कब्जे से अवैध रूप से रखे हुए 75 कट्टी धान जब्त किया गया।

जब्त किए धान की मात्रा लगभग 30 क्विंटल है। सरकारी  कीमत 1 लाख से ऊपर का है। धान का कोई हिसाब और दस्तावेज व्यापारी जांच टीम को नहीं दे पाया। इसे सांठगांठ करके किसी सोसाइटी में खपाने की आशंका थी, इसके पहले ही बरामद कर लिया गया। मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में तहसीलदार बोदरी, खाद्य निरीक्षक और मंडी के कर्मचारी शामिल थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : दीवान भेड़ी में 3 ट्रक एक साथ सड़क पर फंसे, 6 घंटे आवाजाही प्रभावित रही…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins