छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : यूपी लेकर जा रहे थे 20 लाख का गांजा पुलिस को देख गा​ड़ी छोड़ भागे तस्कर…

By kadwaghut|29 Jul 2026, 10:25 AM
f X W

राजनांदगांव , तुमड़ीबोड़ पुलिस व साइबर सेल की टीम ने मालवाहक से 41 किलो गांजा जब्त किया है। पकड़े गए गांजा की कीमत करीब 20 लाख 50 हजार रुपए हैं। जिसे तस्कर ओडिशा से यूपी के आगरा लेकर जा रहे थे। हालांकि पुलिस को देखकर तस्कर फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि टीम को सोमवार रात गांजा तस्करी की सूचना मिली। सूचना के मुताबिक मालहवाक से गांजा ओडिशा से यूपी के आगरा ले जाया जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुमड़ीबोड़ में गुरुद्वारा के सामने चेकिंग पाइंट लगाया। जहां मालवाहक पहुंचा। पुलिस को देखकर तस्करों ने गाड़ी करीब 200 मीटर पहले रोक दी।

जिसमें मौजूद दोनों तस्करों गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। इधर पुलिस ने मालवाहक की जांच की। जिसमें अलग-अलग पैकेट में कुल 41 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 20 लाख 50 हजार रुपए है। पुलिस न एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : शिक्षिका चमेली देवांगन को मिलेगा शिक्षादूत सम्मान…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins