छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : धान खरीदी प्रभारियों की हड़ताल समाप्त, खरीदी प्रक्रिया जिले में सुचारू रूप से शुरू

By kadwaghut|21 Nov 2025, 7:28 PM
f X W

       मोहला । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी कार्य शुरू करने से पहले धान खरीदी प्रभारियों द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही थी। धान खरीदी प्रभारियों ने आज कलेक्टोरेट कार्यलय में अपर कलेक्टर के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत कर हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। इससे जिले में धान खरीदी कार्य अब नियमित और सुचारू रूप से चल सकेगा।

Advertisement
Advertisement


      जिले में धान बेचने के लिए कुल 42,038 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें विकासखंड अंबागढ़ चौकी के 16,910 मोहला के 13,078 और मानपुर के 12,050 किसान शामिल हैं। जारी टोकन के अनुसार अब तक विकासखंड अंबागढ़ चौकी के 459 मोहला के 99 और मानपुर के 103 किसानों से कुल 661 किसानों का धान खरीदा जा चुका है।


     जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में सफाई, पानी, डरेनज और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं, ताकि धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। धान खरीदी प्रभारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद यह कार्य और तेजी से आगे बढ़ेगा। इस वर्ष धान के जल्द उठाव के लिए जिला प्रशासन ने ग्राम तेलीटोला में विशेष संग्रहण केंद्र भी स्थापित किया है। इससे किसानों को धान बेचने में आसानी होगी और जिले का धान समय पर निराकरण हो सकेगा। किसान इस प्रक्रिया से लाभांवित होंगे और खरीदी कार्य की गति बढऩे से उन्हें जल्द भुगतान भी सुनिश्चित होगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : नक्सली डंप से मिले कैश को लेकर आरोप, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins