छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: दिनदहाड़े शोरूम की पार्किंग से बाइक पार ….

By kadwaghut|10 May 2026, 10:47 PM
f X W

राजनांदगांव। पार्रीनाला स्थित श्री मोटर्स न्यू होलेन्ड ट्रैक्टर शोरूम की पार्किंग से एक मोटर सायकल चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी ने थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार संतोषी नगर लखोली निवासी युवक श्री मोटर्स न्यू होलेन्ड ट्रैक्टर शोरूम पार्रीनाला में कार्यरत है। उसने बताया कि वह दिनांक 04 मई 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे अपनी हीरो फैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक CG.08.AC.3956 से ड्यूटी पर गया था। बाइक को शोरूम की पार्किंग में खड़ा कर वह अंदर काम करने चला गया।

शाम करीब 6:30 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वह वापस पार्किंग पहुंचा तो उसकी मोटर सायकल वहां नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। घटना की जानकारी उसने अपने आफिस स्टाफ प्रेम साहू और दीपेश साहू को भी दी।

प्रार्थी के अनुसार चोरी हुई मोटर सायकल हीरो फैशन प्रो ब्लैक-ग्रे कलर की है। बाइक की कीमत लगभग 19 हजार रुपये बताई गई है।

मामले में प्रार्थी ने 10 मई 2026 को थाना पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read Also: राजनांदगांव की बेटी सुष्मिता सिंह ने बढ़ाया प्रदेश का मान : UPSC IFS 2025 में हासिल की ऑल इंडिया 32वीं रैंक, जिले में खुशी की लहर

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष प्रभुराम वर्मा बने…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins