छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : स्पंज आयरन प्लांट में हादसा, 4 मजदूर घायल …

By lokesh sharma|11 Mar 2026, 12:02 PM
f X W

बिलासपुर। बिलासपुर में नोवा स्पंज आयरन प्लांट के फर्नेस सेक्शन में काम के दौरान अचानक पिघला हुआ लोहा (मोल्टन मेटल) मजदूरों पर गिर गया। जिससे काम कर रहे 4 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, प्लांट में सोमवार देर रात मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान शिफ्ट चेंज होने के बाद रात करीब 1 बजे बिल्हा के ग्राम भैंसबोड़ निवासी नरेंद्र कोसले, चंद्रहास, बिहार के धर्मवीर और विनय कुमार के साथ काम में जुटे थे।

Advertisement
Advertisement

चारों लोग फर्नेस में पिघले हुए आयरन को लैडर में डाल रहे थे। घायलों का कहना है कि, बिना सुरक्षा किट दिए प्रबंधन ले रहा काम था। इस दौरान खौलता हुआ लोहा अचानक उनके ऊपर गिर गया। गर्मी और पिघले लोहे की चपेट में आते ही चारों मजदूर छटपटाते हुए गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और प्लांट में खड़ी अधिकारी की कार से अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद उन्हें प्रताप चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

चारों मजदूर 25 से 40 प्रतिशत झुलस गए हैं। फिलहाल, डॉक्टर चारों का इलाज कर रहे हैं। मामले में पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग की तरफ से जांच शुरू कर दी गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हुए सूरजपुर के शिक्षक गोपाल सिंह और योगेश साहू…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins