छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, रहें सतर्क …

By kadwaghut|18 Aug 2026, 11:25 AM
f X W

रायपुर: बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश की गतिविधियां जारी है. नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है. सोमवार को कोरबा में 17 सेमी बारिश दर्ज की गई. रायपुर में करीब 4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान नीचे आ गया है. मौसम विभाग ने 18 अगस्त को उत्तरी इलाकों के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है. रायपुर समेत 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी में मंगलवार को भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. साथ ही हल्की फुहार जारी है. मौसम विभाग ने आज रायपुर शहर और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. इससे स्पष्ट है कि गर्मी से राजधानीवासियों को राहत बनी रहेगी.

Advertisement
Advertisement

प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. इस बीच कई जिलों में मंगलवार को सुबह 7 बजे से अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली, 40 से 60 किमी की तेज रफ्तार से तेज हवा चलने और वर्षा की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर बना अवदाब धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है. 17 अगस्त तक यह उसी इलाके में केंद्रित था. इसके अगले 24 घंटों के दौरान पहले उत्तर-उत्तर-पश्चिम और फिर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से होकर गुज़रने की बहुत संभावना है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 17 सेमी वर्षा कोरबा में हुई. इसके बाद कोटाडोल और बिहारपुर में 10-10 सेमी, अजगरबहार में 9 सेमी, जबकि डौंडीलोहारा में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई. ओडगी, रायपुर शहर, रायपुर, छाल और कापू में 6-6 सेमी वर्षा हुई. वहीं लाल बहादुर नगर, अंबागढ़ चौकी, लखनपुर, छुरा और दर्री में 5-5 सेमी, जबकि कुमरदा, बागबाहर, जनकपुर भरतपुर और उदयपुर में 4-4 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा लवन, लैलूंगा, रघुनाथनगर, धमतरी, छुरिया, मैनपाट, डौंडी, माना-रायपुर-एपी, लटोरी, घरघोड़ा, करतला, केल्हारी, तमनार और मरीं बांग्ला देवरी में 3-3 सेमी वर्षा हुई. प्रदेश के अनेक अन्य स्थानों पर इससे कम बारिश दर्ज की गई.

READ ALSO  राजनांदगांव : योजनाओं से मिला संबल, आरती टाण्डेकर ने संजोई बेटी के स्वस्थ भविष्य की उम्मीद ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins