मध्य प्रदेशराज्‍य

सीवर समस्या निराकरण के लिए शहर का करें सर्वे : निगमायुक्त ,हर गली की चौड़ाई की करें जांच

By Admin|17 Sep 2026, 7:58 PM
f X W

ग्वालियर
शहर की सीवर समस्या के निराकरण के लिए नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने वार्ड क्रमांक 18, 17 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने दीनदयाल नगर में सीवर लाइनों की सफाई करने वाली मशीनों को बुलाकर उनका प्रेजेंटेशन देखा। इसके बाद निगमायुक्त ने निर्देश  दिए हैं कि शहर की गलियों का सर्वे करें जिससे पता चल सके कि कौन सी मशीन खरीदी जाए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मुकेश बंसल, कार्यपालन यंत्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, शिशिर श्रीवास्तव, सहायक यंत्री सिद्धार्थ सोनी आदि उपस्थित थे।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने माधौनगर के सामने स्थित गाटर वाली पुलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि गाटर वाली पुलिया के नीचे सीवर की समस्या का समाधान कर दिया गया है, जिससे अब पानी नहीं भर रहा है। इसके बाद नगर निगम आयुक्त ने बस स्टैण्ड के पास निरीक्षण किया। यहां पर नाला सीवर लाइन में मिल रहा था, जिसके कारण सीवर लाइन सडक पर बह रही थी, निगमायुक्त ने नाले निर्माण के निर्देष दिए हैं।
इसके बाद नगर निगम आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 18 स्थित दीनदयाल नगर निगम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीवर समस्या को देखते हुए नगर निगम आयुक्त ने मौके पर सीवर सक्षन कम जेटिंग मशीन, डी सिल्टिंग मशीन, डी सिंल्टिम कम जेटिंग मशीनों  को मंगाया। निगमायुक्त ने मौके पर खडे होकर सीवर लाइनों को खुलवाया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश   दिए कि शहर की सभी गलियों का सर्वे किया जाए, साथ ही उन क्षेत्रों की प्रत्येक गली का सर्वे किया जाए जहां सीवर लाइन की सबसे अधिक समस्या आ रही है, वहां पर गलियों की चौड़ाई के अनुपात के हिसाब से मशीनों के क्रय करने की रूपरेखा बनाई जाए।

READ ALSO  सोनपुर रेलखंड पर ट्रेनों की स्पीड 70 से बढ़कर 110 किमी/घंटे, यात्रियों का बचेगा समय

 

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button