छत्तीसगढ़

खैरागढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष सघन जांच अभियान, बादाम शेक का लिया गया नमूना

By kadwaghut|27 Apr 2026, 9:35 PM
f X W

खैरागढ़। नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार जिला खैरागढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज जिले के विभिन्न गुपचुप, मोमोस सेंटर एवं गन्ना रस सेंटरों का निरीक्षण किया गया।

Advertisement
Advertisement


निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकानों में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, रखरखाव एवं स्वच्छता व्यवस्था की जांच की। जहां अनियमितताएं पाई गईं, वहां संचालकों को आवश्यक समझाइश देते हुए खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।


इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने “सावरिया बादाम शेक सेंटर” से बादाम शेक का 01 सर्विलांस नमूना संकलित किया। नमूने को जांच के लिए नियमानुसार भेजा जाएगा।


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार घृतलहरे ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता को लेकर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करें और ग्राहकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : महिलाओं ने सहेजा पानी, 3 ब्लॉक क्रिटिकल जोन से बाहर ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins