छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : विभागीय परीक्षा 3 से 10 अगस्त तक…

By kadwaghut|31 Jul 2026, 12:17 PM
f X W

दुर्ग, । छत्तीसगढ़ शासन, गृह-सी विभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ), मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार विभागीय परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। विभागीय परीक्षा के लिए भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), दुर्ग को परीक्षा केंद्र नामांकित किया गया है।

Advertisement
Advertisement

आयुक्त दुर्ग संभाग द्वारा विभागीय परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए परीक्षा अवधि के दौरान आवश्यकतानुसार चार कक्ष आरक्षित रखने तथा परीक्षार्थियों के बैठने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा गया है। पूर्व वर्षों में भी विभागीय परीक्षाओं के सफल संचालन में बीआईटी प्रबंधन का सहयोग प्राप्त हुआ है। परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर इसकी जानकारी संभाग आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने कहा गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  युक्तियुक्तकरण के बाद प्रदेश में अब एक भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं, शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार पर सरकार का विशेष जोर - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins