छत्तीसगढ़

जीण माता मंदिर में दो दिवसीय पर्व का आगाज आज, तैयारियाँ मुकम्मल—श्रद्धालु उमड़े

By Admin|15 Nov 2025, 11:21 AM
f X W

 भाटापारा

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जीण माता मंदिर परिसर में भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री जीण माता मंदिर अपने 10वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस शुभ अवसर पर आज एवं कल दो दिवसीय श्री जीण महोत्सव 2025 का आयोजन होगा।

पहले दिन यानी आज रात 8 बजे से भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें भजन गायिका कनिका ग्रोवर (नीमच) और सुरेश राजस्थानी (रायपुर) अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के भजन गायक दुकालु यादव भी भक्तिमय भजनों से माहौल को संगीतमय बनाएंगे।

16 नवंबर, रविवार को दोपहर 12:30 बजे से महा मंगलपाठ का आयोजन होगा। इसमें आमंत्रित वाचक रवीश सोनम सोनी (जयपुर) आध्यात्मिक वाणी से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे, जबकि भजन गायक मास्टर गुरु गुलशन विशेष प्रस्तुति देंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सावधान! बिलासपुर में साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा, स्कूल के खाते में थे सिर्फ 181 रुपये, साइबर ठगों ने कर दिया 1.12 करोड़ का ट्रांजेक्शन ...

Related Articles

Back to top button