छत्तीसगढ़

बिहार चुनाव 2025: रुझानों में एनडीए आगे, ओपी चौधरी बोले– जनता का समर्थन आंधी की तरह

By Admin|14 Nov 2025, 4:26 PM
f X W

रायपुर

बिहार चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन की बढ़त पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होने कहा कि यह सिर्फ एनडीए की बढ़त ही नहीं आंधी और सुनामी भी है. बिहार की जनता ने एनडीए को आशीर्वाद दिया. एनडीए विकसित भारत की नींव डाल रहा है.

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भी समझ रही हैं कि भाजपा और उनके सहयोगियों की सरकार बेहतर हैं. भाजपा और एनडीए को आशीर्वाद मिल रहा है. वहां सुशासन स्थापित किया जा रहा है.

कांग्रेस पर वित्तमंत्री चौधरी ने साधा निशाना
कांग्रेस के वोट चोरी वाले अभियान को लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कांग्रेस डूबती नांव हैं. महागठबंधन को जनता ने महठगबंधन करार दिया है. उनकी पार्टी के लोग अपनी जान बचाने इधर उधर भाग रहे हैं. इन्हें देश की जनता सबक सिखा रही है. जनता के बीच ये लोग नकारात्मक एजेंडा लेकर जाते हैं, अनर्गल आरोप लगाते हैं, जिसका जवाब जनता दे रही हैं.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  शासकीय योजनाओं की समीक्षा में सख्ती, निर्माण कार्यों में तेजी और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर

Related Articles

2

Back to top button