छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में आधी रात युवक की हत्या, दो हमलावरों ने धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार …

By kadwaghut|31 Aug 2026, 10:32 AM
f X W

रायपुर: राजधानी रायपुर अब अपराधगढ़ बनती जा रही है। यहां बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा। आए दिन मर्डर, रेप, चाकूबाजी, चोरी जैसे कई वारदात सामने सामने आती रहती है। वहीं, इसी बीच आधी रात अश्वनी नगर में युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि अश्वनी नगर गौसिया मस्जिद के पास युवक की 2 अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर फरार हो गए। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, आधी रात साढ़े 12 बजे डंगनिया निवासी अहमद खान 22 साल का अश्ननी नगर गली पर किसी बात को लेकर बहस हो गया, इस दौरान दौरान युवक अहमद अपनी एक्टीवा से बचने के लिए भागा लेकिन उसकी एक्टीवा नाली में गिर गई जिससे युवक सड़क पर गिर गया और पीछा कर रहे दो हमलावरों ने जमीन पर ही युवक पर धारदार हथियार से ताबडतोड़ कई वार कर दिये। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनों हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

Advertisement
Advertisement

पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक खुन से लथपथ अश्नवनी नगर सड़क पर पड़ा है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने युवक को एम्स अस्पताल पहुंचाया जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद DCP, ADCP, ACP समेत क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आसपास लगे CCTV कैमरो को खंगाल रही है। फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामला दर्जकर फरार अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जन्माष्टमी पर बन रहे 4 शुभ राजयोग, इन 9 राशियों पर बरसेगी श्रीकृष्ण की कृपा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins